फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of youth found in suspicious situation at siddharthnagar

ससुराल से वापस जा रहे युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Jan 2021 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jan 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in suspicious situation at siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक शव मिला है। शव का शिनाख्त डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज चौराहा निवासी बसंती अग्रहरि के बेटे अर्पित के रूप में हुई। उसका शव शनिवार की सुबह भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास लावारिस हालत में मिला।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बाइक का नंबर सर्च किया तो उसकी शिनाख्त अर्पित अग्रहरि की बाइक के रूप में हुई। अर्पित के बारे में जब पता लगवाया गया तो वह बसंती का बेटा ही निकला।
विज्ञापन


बसंती के मुताबिक उसका बेटा अर्पित करीब एक सप्ताह से अपने ससुराल गोंडा थाना क्षेत्र के गौरा चौकी गया हुआ था। वहीं, उसके ससुराल वालों का कहना है कि शुक्रवार की रात वह घर जाने की बात कह कर चले गए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर अर्पित के परिजन भी पहुंच रहे हैं। भवानीगंज थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed