फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found murdered in Gorakhpur

गोरखपुर: हत्या कर झाड़ियों में फेंका मिला युवक का शव, चेहरे को भी जलाने की आशंका

Wed, 13 Apr 2022 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Apr 2022 02:25 PM IST
सार

थानेदार गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान व पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
Dead body of young man found murdered in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के कौलहा गांव के पास गोरखपुर महराजगंज हाइवे के किनारे झाड़ी से एक 28 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर कहीं से लाया गया है और शव को वहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। युवक भूरे रंग का छिटदार हॉफ टीसर्ट और पैंट पहना हुआ है। शव से काफी दुर्गंध उठने से आशंका जताई जा रही है कि करीब एक सप्ताह पहले हत्या कर लाश को पुल के नीचे झाड़ी में छिपाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान व पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। उसी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed