फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found in room under suspicious circumstances

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला युवक का शव

Thu, 23 May 2024 04:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in room under suspicious circumstances
फोटो
विज्ञापन

- कैंट इलाके के सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में रह रहे थे दीपक

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा किया गया प्रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैंट इलाके के पार्क रोड स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में स्थित सीआरसी सेंटर के कमरे में दीपक पांडेय (42) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव से उठ रही गंध से उनकी मौत एक से दो दिन पहले होने का अनुमान जताया जा रहा है।
बुधवार की सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गगहा इलाके के बेदौली गांव निवासी चंद्रसेन पांडेय के बड़े बेटे दीपक पांडेय पार्क रोड स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में स्थित सीआरसी सेंटर के कमरे में वर्ष 2019 से रह रहे थे। शादी के चार-पांच वर्ष बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी। बेटा गांव में बाबा-दादा और चाचा के साथ रहता है। दो दिन से परिवार के लोग उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन उठ नहीं रहा था।
विज्ञापन

इस पर उनका भांजा बुधवार की सुबह सात बजे कमरे पर पहुंचा, तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। उसने इसकी जानकारी परिजनों को देने के साथ डॉयल 112 नंबर पर पुलिस को दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची तो शव से गंध उठ रही थी। शव देख कर लग रहा था कि उनकी मौत एक या दो दिन पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कमरे में साथ रह रहे बुजुर्ग को गंध का नहीं हुआ अहसास
दीपक पांडेय के कमरे में 80 वर्षीय श्यामानंद श्रीवास्तव साथ रह रहे थे। उनकी मौत के बाद शव से गंध उठ रही थी, लेकिन उन्हें दीपक के मृत होने की जानकारी नहीं हो सकी। उनका कहना था कि उनको लगा कि दीपक सो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्क रोड पर बिस्मिल पार्क के समीप भवन से बिस्मिल अखबार निकलता था। वह उसके संपादक थे, तभी से दीपक उनसे जुड़े थे। वर्ष 2019 में प्रशासन द्वारा भवन खाली कराने के बाद वह सीआरसी सेंटर के कमरे में आकर रहने लगे थे।

-----
दीपक ने विधानसभा और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था

दीपक पांडेय जिला पंचायत सदस्य के साथ विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने गगहा इलाके के एक वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव, जबकि वर्ष 2007 में कौड़ीराम से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed