फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of man from azamgarh found in Kuano river after two days at gorakhpur

फोन पर बात करने के बाद घर से निकला था शख्स, दो दिन बाद इस हाल में मिला शव

Fri, 30 Oct 2020 11:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बेलघाट (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बेलघाट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of man from azamgarh found in Kuano river after two days at gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के टिकुरिया बुजुर्ग गांव निवासी सुभाष गुप्ता (55) का शव गुरुवार को गोरखपुर जिले के साऊंखोर गांव के पास कुआनो नदी में मिला। सूचना पर पहुंचे सुभाष के बेटे विवेक ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

 
विवेक ने बताया कि पिता सुभाष दो दिन पहले घर से निकले थे। तभी से उनकी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सुभाष का मोबाइल फोन सिकरीगंज के एक व्यक्ति से और साइकिल मंदिर के पास से बरामद हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के राजेसुल्तानपुर थाना के टिकुरिया बुजुर्ग निवासी सुभाष गुप्ता के मोबाइल फोन पर बीते 27 अक्तूबर की सुबह किसी का कॉल आया। कॉल आने के बाद ही वह साइकिल से घर से निकल गए। देर रात तक नहीं लौटने पर बेटे विवेक ने राजे सुल्तानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हो रहा था। लगातार प्रयास के बाद 28 अक्तूबर को फोन रिसीव हुआ। फोन उठाने वाले ने अपना नाम भारत बताया। उसने बताया कि यह मोबाइल फोन उसे धनघटा इलाके के महादेवा स्थित बैजूनाथ मंदिर के पास गिरा हुआ मिला था। परिजन उस व्यक्ति के पास पहुंचे फिर उसके बताए मंदिर पर गए। वहां सुभाष की साइकिल मिली।

इस बीच बेलघाट के साऊखोर गांव के लोगों ने गुरुवार को कुआनो नदी में अधेड़ का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई। जिसके बाद राजे सुल्तानपुर के थानेदार इंस्पेक्टर पीएन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। सुभाष के बेटे विवेक को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे विवेक ने शव की पहचान अपने पिता सुभाष गुप्ता के रूप में की।

इस संबंध में बेलघाट थानेदार आनंद प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed