{"_id":"6165417a8ebc3e453a5f7f12","slug":"dead-body-found-in-water-near-gas-godown-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: गैस गोदाम के पास पानी में उतराता मिला शव, बेटे ने की शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: गैस गोदाम के पास पानी में उतराता मिला शव, बेटे ने की शव की शिनाख्त
Tue, 12 Oct 2021 01:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:34 PM IST
सार
गैस गोदाम की ओर टहलने निकले लोगों ने पुल पर बैठने के दौरान नीचे पानी में उताराता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाक्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज के नौतनवां कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के समीप पुल के नीचे मंगलवार की सुबह पानी में उतराता हुआ 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक के पुत्र किशन गौड़ ने अपने पिता जगनारायन निवासी मौलाना आजाद नगर कस्बा नौतनवां के रूप में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह कुछ लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम की ओर टहलने निकले हुए थे। इसी दौरान लोग पुल पर बैठे थे कि उनकी नजर नीचे पानी में उतराते शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस फोर्स एवं लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। शव पानी से बाहर निकलने के बाद मृतक के पुत्र किशन ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह घर से कहीं निकले थे।
बताया कि आसपास व रिश्तेदारी में भी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे जहां पिता का शव बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की गई कि व्यक्ति पुल पर बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया होगा। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।