{"_id":"5ef85d183913aa694109efea","slug":"dead-bodies-of-seven-monkeys-found-in-suspicious-conditions-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले सात बंदरों के शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले सात बंदरों के शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 28 Jun 2020 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
मृत बंदर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के मालवीय रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के सामने रविवार को सुबह सात बंदर मृत पाए गए। इस घटना की जानकारी तब हुई जब सफाई कर्मी ने एक दुकान की सीढ़ियों के पास सफाई करते हुए उन्हें इस हाल में देखा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह रंजीत चौराहे से रोडवेज की तरफ जाने पर रॉय कम्युनिकेशन की दुकान के बाहर इकट्ठे सभी बंदरों के शव को देखकर लोग सकते में आ गए थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
वन विभाग के रेंजर कमलेश त्रिपाठी व नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर सोम कुमार के अलावा कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच गई।