{"_id":"667c82004b65d67e6f083e64","slug":"ddu-entrance-exams-from-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-602042-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी
Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
- 44 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 8 जुलाई तक आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
-अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए किए गए हैं व्यापक इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। डीडीयू में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जून से शुरू हो रही है। प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।
डीडीयू में प्रवेश के लिए इस बार करीब 44 हजार आवेदन आए हैं। इनमें स्नातक में सर्वाधिक 25,245 अभ्यर्थियों ने और परास्नातक में 13,204 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक के 14 पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4863 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। परास्नातक में 47 पाठ्यक्रमों के लिए 4131 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। करीब डेढ़ दर्जन कॉलेजों ने आंशिक या पूर्ण रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होने में रुचि दिखाई है। सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही संपन्न होंगी। इसमें मुख्य परिसर के नौ तथा महाराणा प्रताप परिसर के दो केंद्र शामिल है।
...
रेट-2023 की समय सारिणी इसी हफ्ते
शोध पात्रता परीक्षा-2023 की परीक्षा के लिए इसी हफ्ते समय सारिणी जारी की जाएगी। रेट को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रेट-2023 के लिए करीब 5200 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
...
आज की परीक्षा
सुबह 9 से 11 बजे तक बीकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें 2414 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोपहर 3 से 5 बजे तक एमकॉम और एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। इन दोनों विषयों में मिलाकर 1040 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।