{"_id":"667b4e75eb3914a66b0aa974","slug":"ddu-entrance-exam-from-tomorrow-electronic-items-banned-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-600651-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश परीक्षा कल से, इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश परीक्षा कल से, इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित
Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से प्रारंभ हो रही हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आठ जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्राॅनिक सामान नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा को लेकर कुलपति ने कुलसचिव, निदेशक प्रवेश प्रकोष्ठ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य नियंता और कार्य अधीक्षक के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षाओं के शुचितापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई निर्देश दिए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रातः सत्र की परीक्षाएं सुबह नौ से 11 बजे तक और सायं सत्र की परीक्षाएं अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होंगी।
बताया कि पहले दिन सुबह के सत्र में बीकॉम ऑनर्स, शाम के सत्र में एमकॉम व एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी आधे घंटे पूर्व तक अपने केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं।
विज्ञापन
परिसर में लगाए जाएंगे दिशा संकेतक
कुलपति ने कहा कि परीक्षार्थियों में बड़ी संख्या नवागतों की होती है जिन्हें परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों की स्थिति के विषय में जानकारी नहीं होती। इसलिए मुख्य द्वार के निकट केंद्रों की स्थिति के बारे में दिशा संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवक लगाएंगे हेल्पडेस्क
कुलपति ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के हेल्प डेस्क लगाने का निर्देश दिया। यह सभी परीक्षा दिवसों और पालियों में परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व तक काम करेगा।
परीक्षा अवधि में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी
कुलपति ने निर्देशित किया कि प्रवेश परीक्षाओं की अवधि में प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित की जाए। जिससे की आपात स्थिति में समय से उपचार पहुंचाया जा सकें।
साइकिल स्टैंड में खड़े होंगे वाहन
विश्वविद्यालय के नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी परीक्षार्थी मुख्य द्वार पर बने साइकिल स्टैंड में अपने वाहन खड़े करेंगे। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक गजट, स्मार्ट वाच या बैग आदि लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा।