फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Curd cheese roti flour became expensive after start GST

महंगाई की मार: दही, पनीर, रोटी, आटा हुआ महंगा, होटल के कमरों पर भी लगने लगा जीएसटी

Tue, 19 Jul 2022 01:16 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि जिन सामानों पर जीएसटी पांच प्रतिशत तक लग रहा है, इसका नुकसान मध्यववर्गीय दर्जे वाले लोगों को उठाना पड़ेगा। जीएसटी से महंगाई बढ़ गई है और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Curd cheese roti flour became expensive after start GST
महंगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दही, पनीर, रोटी और बटर के साथ आटा, दाल चावल व अन्य खाद्य सामग्रियों पर भी अब जीएसटी लगेगा। 25 किलो से अधिक की मात्रा में सामान लेने पर जीएसटी से मुक्त रहेगा। मतलब, उपभोक्ता रोजाना की जरूरत वाले सामानों को मंहगे दर पर लेना शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन


इन सभी चीजों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू हो गई है। अब इनके मूल्य बढ़ गए हैं। अभी तक पैक्ड लस्सी, दही और बटर(मक्खन) वगैरह जीएसटी के दायरे से बाहर थे। डेयरी उत्पादों में दही प्रमुख उत्पाद होता है और उससे उसे कुल कमाई का 15 से 25 प्रतिशत हिस्सा आता है। दुकानदारों ने बताया कि जीएसटी बढ़ने पर इन उत्पादों की बिक्री कम होती है, तो डेयरी कंपनियों की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा। बहुत बड़ी संख्या में लोग घर में दही जमाने की बजाय डेयरी कंपनियों की दही खरीदते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में रोजाना ब्रेड, गर्मियों में छाछ, लस्सी, दही की मांग अधिक होती है। इनपर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगना शुरू हो गया है। जीएसटी के नए दर से आम लोगों के साथ व्यापारी वर्ग भी विरोध जता रहा। चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि जिन सामानों पर जीएसटी पांच प्रतिशत तक लग रहा है, इसका नुकसान मध्यववर्गीय दर्जे वाले लोगों को उठाना पड़ेगा। जीएसटी से महंगाई बढ़ गई है और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

0- 999 रुपये वाले कमरों पर भी लगने लगा जीएसटी

प्रगित इन होटल के निदेशक ध्रुव चंद श्रीवास्तव ने बताया कि 18 तारीख के पहले तक 999 रुपये से ऊपर के कमरों पर जीएसटी लगता था। लेकिन, अब 999 रूपये के कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी शुरू हो गया है। सोमवार को 999 वाले कमरों को 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ 1009 रुपये में बुक किया गया।

0- 25 किलोग्राम से अधिक सामान पर नहीं लगेगा जीएसटी
साहबगंज के व्यापारी जवाहर कसौधन ने बताया कि आटा, दाल, चावल या अन्य खाद्य सामानों पर 25 किलोग्राम तक खरीदारी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। जबकि, इससे अधिक मात्रा में सामान खरीदने पर जीएसटी मुक्त रहेगा।

वस्तु पैकेट में वर्तमान कीमत जीएसटी के बाद


उत्पाद              पहले                  जीएसटी के बाद
लस्सी                20 रुपये                 21 रुपये
दही 400 ग्राम     30 रुपये                 31. 50 रुपये
पनीर 200 ग्राम    80  रुपये                84 रुपये
आटा दस किलो     400 रुपये              420 रुपये
शहद एक किलो     450 रुपये              472 रुपये
शहद आधा किलो   240 रुपये              262 रुपये
आटा पांच किलो   200 रुपये                210 रुपये


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed