फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth beaten in quarantine center case on two at Deoria

देवरिया: क्वारंटीन सेंटर में युवक की जमकर पिटाई, हालत गंभीर, दो पर केस दर्ज

Fri, 22 May 2020 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten in quarantine center case on two at Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

देवरिया जिले के क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवक की पिटाई करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा मल्ल गांव निवासी एक युवक दस दिन पूर्व बाहर से गांव पहुंचा। गांव वालों ने घर जाने से रोका तो वह स्कूल में क्वारंटीन हो गया। 12 मई को गांव के अवनीश सिंह और नीतिन सिंह पहुंचे। दोनों बाहर से आए युवक से उलझ गए।
विज्ञापन


स्कूल में क्वारंटीन अन्य लोग विरोध किए तो मारपीट की धमकी देने लगे। दोनों युवक बेवजह बाहर से आए युवक की पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। पुलिस इस मामले में मारपीट करने वाले दोनों युवकों पर प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed