{"_id":"6142ff9b8ebc3eb50202a850","slug":"woman-murdered-in-garbage-dispute-at-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान
Thu, 16 Sep 2021 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:56 PM IST
सार
एक आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपी फरार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कूड़ा डालने के विवाद में दबंगों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला की संदिग्ध स्थिति देख स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। लेकिन इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दिया। वहीं सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमाए उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामलें की छानबीन में जुट गए। मृतका के बेटे अंकित कसौधन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विगत कई दिनों से पड़ोसी बनारसी के परिजनों द्वारा उनके दरवाजे के सामने जबरन कूड़ा डाला जा रहा था। जिसको लेकर सुबह मां विधांति (50) और पड़ोसियों के बीच कहासुनी होने लगा। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दबंग पड़ोसियों ने आक्रोशित होकर मां विधांति पर ईंट और मिट्टी के बड़े ढ़ेले लेकर टूट पड़े। इस दौरान अभी वह मौके से भागने की कोशिश करती कि दबंगों ने सिर पर वार कर दिया। जिसके चलते विधांति की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जबकि घटनास्थल से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मां बाप के जायदाद पर रहती थी विधांति
मृत विधांति का कोई भाई नहीं था। विधांति की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी निवासी छोटेलाल से हुई थी। वह शादी के बाद से ही अपने मां- बाप के जायदाद पर खोन्हौली गांव में रहती थी। मृत विधांति की तीन बेटी सीमा, पुष्पा और रीता तथा एक बेटा अंकित है। मृतका के पति छोटेलाल की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक ने भी घटना का लिया जायजा
खोन्हौली गांव में कूड़ा रखने के विवाद में महिला की हुई हत्या के मामलें की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।