फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman found in unconscious state suspected of Molested at maharajganj

महराजगंज: अचेत अवस्था में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 10 Sep 2021 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 05:28 PM IST
सार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, घटना वाले स्थान पर शराब की पड़ी थीं शीशियां, लोगों ने बताया-पीड़िता का पति ट्रक चालक है, भसुर से अक्सर होता रहता है झगड़ा।

विज्ञापन
Woman found in unconscious state suspected of Molested at maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल टोला देवीपुर नहर के पास शुक्रवार की दोपहर एक 35 वर्षीय महिला अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को सीएचसी परतावल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना वाले स्थान पर शराब की शीशियां पड़ी थीं। सीएचसी परतावल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।       
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार सुबह आठ बजे वह दवा लेने सुधियानी गई थी। उसके बाद वह कैसे देवीपुर पहुंच गई उसे पता भी नहीं चला। दोपहर लगभग 12.30 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के देवीपुर नहर पुल के पास वह अचेतावस्था में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। होश आने पर उसने अपना नाम पता बताया। इलाज के बाद जांच के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला की मां ने बताया कि पीड़िता का उसके भसुर से आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है।


शुक्रवार को भी जब वह घर से निकली तो उसका भसुर पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता का पति ट्रक चालक है जो अक्सर बाहर रहता है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला स्पष्ट होगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed