{"_id":"5f92e2a69089867009485ed3","slug":"woman-drank-poison-for-husband-alcohol-addiction-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के इस आदत से नाराज होकर पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति के इस आदत से नाराज होकर पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम, बाल-बाल बची जान
Fri, 23 Oct 2020 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर इलाके के नंदानगर सैनिक विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने पति के नशे की लत से तंग आकर गुरुवार की रात जहर पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिहार के सीवान जिले के रहने वाले एक व्यक्ति शाहपुर इलाके के सैनिक विहार कॉलोनी में कई वर्षों से मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका बेटा बाहर रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
लॉकडाउन में काम छूट गया तो वह गोरखपुर आकर पिता के साथ रहने लगा। पुलिस के अनुसार, प्रापर्टी डीलर का बेटा अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसको लेकर पत्नी से रोज उसका झगड़ा होता था।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम को भी वह शराब पीकर आया तो पत्नी से कहासुनी हुई। जिसके बाद 27 वर्षीय पत्नी ने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इससे पहले भी एक बार महिला ने खुदकुशी की कोशिश की थी।
इस संबंध में झरना टोला चौकी इंचार्ज अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।