फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife killed husband with lover in gorakhpur

गोरखपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 06 May 2021 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 May 2021 12:00 PM IST
सार

हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाकर खुदकुशी दर्शाने की कोशिश भी की, 28 अप्रैल को मिला था शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Wife killed husband with lover in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शंकर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौत को खुदकुशी का रंग देने के लिए हत्या के बाद दोनों ने लाश पेड़ से लटका दी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गगहा इलाके के सकरी गांव के पास 28 अप्रैल को शंकर (35) का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने के बाद, पुलिस ने तहकीकात आगे बढ़ाई तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


शंकर की पत्नी रीमा का गांव के ही युवक नन्हें से प्रेम संबंध था। शंकर को रीमा और नन्हें के अवैध रिश्तों की भनक लग गई थी। शंकर के लगातार विरोध करने पर रीमा ने नन्हें के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत 27 अप्रैल की रात, रीमा और नन्हें ने सोते समय शंकर की हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर गगहा सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने नन्हें के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed