{"_id":"619907de74d2ba0ec618ed1f","slug":"villagers-blocked-road-by-keeping-body-of-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोटेदार का शव रख ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, एडीएम के आश्वासन पर माने लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: कोटेदार का शव रख ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, एडीएम के आश्वासन पर माने लोग
Sat, 20 Nov 2021 08:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:06 PM IST
सार
बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में कोटेदार की हत्या का मामला, एडीएम प्रशासन ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर खत्म कराया जाम।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव कस्बे के बड़ावन पश्चिमी वार्ड नंबर पांच के कोटेदार अशोक गुप्ता का शव शनिवार की सुबह चौराहे पर रखकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर मौजूद परिजन और मोहल्ले के लोग, पीट-पीटकर हुई हत्या के इस मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपियों का नाम बढ़ाने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने आदि की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के चलते कौड़ीराम-खजनी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को वार्ड नंबर पांच के कोटेदार अशोक गुप्ता को कुछ लोगों ने पीट दिया। बकाया वसूली को लेकर हुई इस घटना में अशोक गुप्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियोग दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। शनिवार की सुबह 11 बजे अशोक गुप्ता का शव लेकर परिजन और वार्ड के लोग चौराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम खत्म कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों की मान मनौव्वल करने लगे। लेकिन परिजन मौके पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता और तहसीलदार संदीप त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए उनकी मांगों को ध्यान से सुना।
विज्ञापन
सड़क जाम किए लोग पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक की पुत्री की शादी में मदद देने, मुकदमे में दो और लोगों का नाम बढ़ाने और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्दी करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कोटे की दुकान का लाइसेंस मृतक के किसी परिजन के नाम जारी करने की भी मांग भी की गई। एडीएम ने सभी मांगों पर विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग जाम खत्म कर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।