फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two dead body found in Gorakhpur

गोरखपुर: दावत के दौरान चचेरे भाइयों को गोली से भूना, मोटर साइकिल की मदद से हुई पहचान

Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
two dead body found in Gorakhpur
मृतक कृष्णा और दिवाकर। (File) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के झंगहा इलाके के करहीं बंधे के पास गोर्रा नदी के किनारे रविवार की दोपहर तीन बजे चचेरे भाइयों दिवाकर (26) और कृष्णा (24) को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


दोनों को 9 एमएम के पिस्टल से गोली मारी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर पिस्टल के खोखे, कारतूस, शराब की बोतल, नमकीन, कटा खीरा, गिलास आदि मिला है। वहीं दोनों का एक साथी मौके से फरार हो गया है। उसकी बाइक की मदद से ही पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन


कृष्णा बड़े भाई लाल बिहारी के साथ खेती करता था तो दिवाकर आकर्षण मसाला के नाम से फैक्ट्री चला रहा था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। दिवाकर के पिता सुदामा की तहरीर पर मुकेश व छह अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दुश्मनी से किया इनकार

सूचना पर डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता डाग स्क्वायर्ड के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर सबूत जुटा रही है।

मृतकों की खोराबार क्षेत्र के रामनगर कडजहां की पहचान सुदामा निषाद का पुत्र दिवाकर (24) और स्व. राजेंद्र निषाद के पुत्र कृष्णा (25) के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है। घटनास्थल के पास बंधे पर मुकेश की बाइक खड़ी मिली है।

उन्होंने बताया जा रहा है कि मुकेश ने ही फोन कर दोनों भाइयों को बुलाया, फिर साथ लेकर गया था। भागते समय मुकेश ने चरवाहों को हत्या की सूचना दी थी और पुलिस को बताने को भी कहा था।

चरवाहों ने पहले प्रधान फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।  चरवाहों ने शराब पीने में शामिल दो युवकों को बाइक से गौरी घाट की तरफ भागते हुए देखने की जानकारी दी है। उन्हीं दोनों युवकों पर हत्या करने का शक है।

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed