{"_id":"60472eb307a7166d1051b875","slug":"two-arrested-for-posting-photos-with-pistol-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार, ट्विटर पर की थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार, ट्विटर पर की थी शिकायत
Tue, 09 Mar 2021 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:45 PM IST
सार
- फायरिंग करते हुए फोटो फेसबुक पर की थी पोस्ट, एक अवैध पिस्टल बरामद
- फोटो आते ही पुलिस ने तेज कर दी थी जांच, कोतवाली पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पिस्टल से फायरिंग करने की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को तरंग ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में युवकों के पास से एक अवैध पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान गीडा इलाके के अमटौरा निवासी रोशन कुमार साहनी और इसी गांव के रामकरन उर्फ दीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें पिस्टल के साथ युवक दिखाई दे रहा था।
अफसरों के आदेश पर कोतवाल जयदीप वर्मा आरोपी की तलाश में लगे थे। सोमवार को सूचना मिली कि दो युवक तरंग ओवरब्रिज के नीचे मौजूद हैं और दोनों असलहे के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्विटर पर लोकेश शर्मा नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर असलहे के साथ फोटो वायरल करने की शिकायत की थी। उनका कहना है कि फेसबुक पर अवैध असलहों की फोटो लगाने के साथ धमकी भी दी जा रही है। ट्विटर पर शिकायत आते ही पुलिस महकमे ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट सोशल मीडिया का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।