{"_id":"602622b6577ff03146733f2f","slug":"three-accused-arrested-in-fraud-case-from-traders-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: व्यापारियों से जालसाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दस लाख का सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: व्यापारियों से जालसाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दस लाख का सामान बरामद
Fri, 12 Feb 2021 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के व्यापारियों को लालच देकर सामान और रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 92 पीस ग्रेनाइट, 493 पेटी टाइल्स, 178 पीस प्लाई और तीन बंडल आरआर केबिल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
इस प्रकरण में अलग-अलग थानों में नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि मास्टरमाइंड फैजान को पुलिस अभी तक नहीं दबोच सकी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजघाट के लालडिग्गी निवासी अंकुर अग्रहरि, शाहपुर के घोसीपुरवा निवासी फहीम रजा और बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के पूड़ी निवासी मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि व्यापारियों से जालसाजी के मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पता चला कि फैजान के तीन साथी फलमंडी इलाके में मौजूद हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह, दरोगा राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर आरोपितों को दबोच लिया। आरोपितों की निशानदेही पर जेल बाईपास रोड के गोदाम से सामान की बरामदगी की गई है।
सीओ ने बताया कि आरोपितों पर रामगढ़ताल थाने में छह, कैंट में एक व गोरखनाथ और शाहपुर में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।