फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tension over throwing meat at Dharmshala in Kushinagar

कुशीनगर: धर्मस्थल पर मांस फेंकने को लेकर तनाव, केस दर्ज, गांव में फोर्स तैनात

Fri, 27 Aug 2021 09:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Aug 2021 09:08 PM IST
सार

खड्डा थानाक्षेत्र के कोहरगड्डी गांव की घटना, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
Tension over throwing meat at Dharmshala in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले के खड्डा थानाक्षेत्र के अति संवेदनशील कोहरगड्डी गांव में स्थित एक धर्मस्थल परिसर में मांस फेंकने से तनाव उत्पन्न हो गया। नाराज ग्रामीण अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के एक धर्मस्थल परिसर में शुक्रवार की सुबह मांस पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग भड़क गए और धर्मस्थल परिसर में एकत्र हो गए। गांव की मिश्रित आबादी होने के कारण अक्सर तनाव होता रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग अवैध रूप से बूचड़खाना (स्लाटर हाउस) चलाते हैं। किसी अराजकतत्व ने मांस को धर्मस्थल परिसर में फेंककर माहौल खराब करने कोशिश की है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसओ आरके यादव लोगों को समझा बुझाकर शांत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

इस बाबत एसओ रामकृष्ण यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति बनी हुई है, पुलिस फोर्स तैनात है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed