{"_id":"619e20f4d087fc1e4d7c2fa8","slug":"teenager-stabbed-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में किशोर की चाकू मारकर हुई हत्या, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: गोरखपुर में किशोर की चाकू मारकर हुई हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Wed, 24 Nov 2021 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:45 PM IST
सार
गोरखपुर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। मौके पर आला अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
बाएं मृतक, दाएं रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।
मामला रामपुर गांव का है। यहां 17 वर्षीय युवक अंकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण अभी नहीं पता चल पाया है। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। उधर, आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम लग गई है।
गगहा इलाके के नर्रे खुर्द गांव निवासी महेंद्र शुक्ला गोरखपुर में रामगढ़ताल के रामपुर में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। वह पूजा- पाठ कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे राहुल शुक्ला, अंजनेय शुक्ला और सबसे छोटा अंकुर शुक्ला था।
विज्ञापन
अंकुर दोपहर में माता-पिता से बाल कटवाने जाने की बात कह कर घर से निकला। घर पर माता-पिता अकेले थे। शाम में बड़े भाई राहुल के मोबाइल गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसका छोटा भाई गांव में धर्मेंद्र साहनी के घर के पास गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। राहुल उस समय शहर में निकला हुआ था।
उसने इसकी जानकारी पिता को दी। पिता मौके पर पहुंचे तो अंकुर जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके सिर, हाथ और छाती पर धारदार हथियार और ईंट से प्रहार किया गया था। वह पुलिस को सूचना देकर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मां माया शुक्ला और पिता व भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था।