फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Story of serial blast by IM Terrorist organization in Gorakhpur 2007

गोरखपुर में भी हुआ था सीरियल ब्लास्ट, आईएम संगठन के एजेंट हुए थे गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Story of serial blast by IM Terrorist organization in Gorakhpur 2007
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर में आईएसआई के एक जासूस को एटीएस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसका नाम हनीफ है। यह मामला सामने आते ही लोगों को 22 मई 2007 को शहर में हुए सीरियल ब्लास्ट की घटना याद आ गई।
विज्ञापन


इसकी साजिश आइएम आतंकी संगठन ने रची थी। इस घटना में छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आईएम से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि ब्लास्ट की साजिश रचने वालों के स्थानीय मददगारों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि 22 मई 2007 की शाम को गोलघर में जलकल गेट के सामने ट्रांसफार्मर के पास पहला ब्लास्ट हुआ। हालांकि धमाका कम आवाज वाला था, लेकिन आसपास अफरा-तफरी मच गई। अभी लोग कुछ समझ पाते की बलदेव प्लाजा के सामने पेट्रोल पंप के पास और गणेश चौराहे के पास ट्रांसफार्मर के पास पांच-पांच मिनट के अंतराल पर विस्फोट हुआ। गणेश चौराहे के पास हुए ब्लास्ट में छह लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पकड़े जाने से पहले मोबाइल कर दिया फॉर्मेट, पाकिस्तान में इस्तेमाल होने लगा था हनीफ का नंबर


पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि तीनों स्थानों पर साइकिल में लटका कर रखे गए टिफिन में विस्फोटक हुआ था। किसी गड़बड़ी की वजह से विस्फोटक उतना प्रभावी नहीं हुआ। कुठ ही दिनों में पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले के नेपाल सीमा से एक और बाराबंकी से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। तीनों का संबंध पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित खुफिया एजेंसी से होने का दावा किया था।

जांच में ये भी पता चला कि विस्फोटक रखने के लिए साइकिलों की खरीदारी रेती रोड पर स्थित दो दुकानों से की गई थी। पुलिस का दवा था कि इसमें स्थानीय लोगों का भी हाथ लेकिन उनकी गिरफ्तारी आजतक नहीं हो पाई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed