फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for cheating retired army personnel

Faridabad News: आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मचारी से ठगी के मामले में आरोपी धरा

Tue, 25 Aug 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating retired army personnel
फरीदाबाद। रेहड़ी लगाने वाले सचिन (27) के नाम डीजी मोर प्राइवेट इन्वेस्टमेंट नाम से फर्म और चालू खाता खुला था, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगे गए 5.33 लाख रुपये पहुंचे थे। आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6.76 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को दिल्ली के मंगोलपुरी राजपार्क स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आदर्श नगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी ने शिकायत दी थी कि सात जुलाई को उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे व्हाट्सएप समूह में जोड़कर निवेश से मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग लेनदेन के जरिए उससे कुल 6.76 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में रकम वापस नहीं मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन 9वीं पास है और रेहड़ी लगाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार इस खाते के संबंध में गोवा, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में 6 शिकायतें भी दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed