फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Refusal to grant regular bail to accused in jewellery theft case

Faridabad News: जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी को नियमित जमानत देने से इन्कार

Tue, 25 Aug 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Refusal to grant regular bail to accused in jewellery theft case
अदालत ने माना आदतन अपराधी, दोबारा अपराध की आशंका जताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। घर से सोने के जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी मूलचंद उर्फ मलुआ उर्फ रामनाथ को अदालत ने नियमित जमानत देने से इन्कार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी के खिलाफ दर्ज 26 अन्य आपराधिक मामलों को देखते हुए उसे आदतन अपराधी माना।

अदालत ने कहा कि जमानत मिलने पर उसके दोबारा इसी तरह के अपराध में शामिल होने की आशंका है। आरोपी की दूसरी नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। मामला सेक्टर-31 थाने में 26 अगस्त 2025 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता सेक्टर-13 स्थित इंडियन ऑयल में डीजीएम है। उसके अनुसार 26 अगस्त को परिवार के सदस्य काम और स्कूल के लिए गए थे। दोपहर करीब 2 बजे पत्नी घर लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अलमारी का लॉक भी टूटा था और सामान बिखरा हुआ था। जांच में सोने व डायमंड पेंडेंट समेत अन्य जेवरात और सीसीटीवी की डीवीआर गायब मिली। पुलिस ने मूलचंद को 7 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। उसके खुलासे पर सीसीटीवी डीवीआर, ताला तोड़ने में इस्तेमाल छेनी और चोरी के जेवरात बरामद किए गए। जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट अदालत में पेश की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed