फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent child falls into drain and is swept away while bathing in the rain; dies.

Hardoi News: बारिश में नहाते समय नाली में गिरकर बहा मासूम, मौत

Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Innocent child falls into drain and is swept away while bathing in the rain; dies.
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के दौलतपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान नहाते समय मासूम नाली में गिर गया। नाली में कुछ दूर बहने के बाद वह क्रॉस के पास फंस गया। सीमेंट का पटला हटाकर उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन परिजन उसे लेकर पीएचसी गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी रोहित खेती करते हैं। बताया कि मंगलवार शाम तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान उनका इकलौता पुत्र अंश (3) मकान के बाहर जाकर नहाने लगा। कुछ अन्य बच्चे भी बाहर नहा रहे थे। इस दौरान अंश नाली में गिर गया। कुछ दूर बहने के बाद अंश नाली के क्रॉस में फंस गया। परिजन को काफी देर तक जब अंश नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। कुछ देर बाद सीमेंट के पटले के नीचे अंश नजर आया। पीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे का शव देख मां राधा बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed