फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused of attacking three women with bricks.

Faridabad News: तीन महिलाओं पर ईंट से हमला करने का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking three women with bricks.
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में गेट का ताला तोड़ने से रोकने पर तीन महिलाओं पर श्वेता शर्मा सैनी के बाल पकड़कर मारपीट करने और ईंट से हमला करने का आरोप है। श्वेता के अनुसार आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


श्वेता ने पुलिस को बताया कि बारिश और सीवर ओवरफ्लो होने के कारण उनकी गली में 4-5 फुट तक पानी भर जाता है। इसी वजह से गली के लोगों की सहमति से तेज बारिश के दौरान केशव मार्ग की तरफ वाला गेट बंद रखने और आने-जाने के लिए गेट नंबर 11 खोलने का निर्णय लिया गया था। शिकायत के अनुसार 24 अगस्त को करीब 12:15 बजे साशा नामक महिला और उसके साथ रहने वाला एक दंपती केशव मार्ग वाले गेट का ताला तोड़ रहे थे। श्वेता, रूबी और नीरू ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि श्वेता वीडियो बनाने लगी तो तीनों ने उसके बाल पकड़ लिए और रास्ता रोककर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि श्वेता की मेडिकल रिपोर्ट में 5 चोटें दर्ज हैं। थाना सूरजकुंड ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed