फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sleeped Girl schoking story in Deoria

घर में सो रही युवती की मांग में डाल दिया सिंदूर, पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में मामला रफा-दफा

Mon, 18 May 2020 06:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sleeped Girl schoking story in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर सो रही युवती के मांग में सिंदूर डालकर जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये में रफा-दफा भी करा दिया। खास बात यह है कि क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में परिवारवालों ने युवती को सोमवार की सुबह चारपाई पर बेहोशी की हालत में बंधा पाया। उसकी मांग में सिंदूर भी लगा हुआ था। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। लोग उसके घर एकत्र होने लगे। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

विज्ञापन

लड़की की कहानी

काफी प्रयास के बाद जब युवती को होश आया तो उसने आपबीती लोगों को बताई। युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रात में चारपाई पर सोते समय बांध दिया। इसके बाद उसने जोर-जबरदस्ती की। उसने मुझे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था।

हालांकि, गांव में हो रही चर्चा पर गौर करें तो युवक और युवती के बीच तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों के परिवार के बीच विवाद भी हुआ है। रविवार की देर शाम एक बाइक पर दोनों को साथ देखा गया था। मौके पर जुटे लोगों ने इस मुद्दे को पंचायत से सुलझाने का निर्णय लिया।

युवती पंचायत के सामने उससे शादी रचाने की बात पर अड़ गई। दोपहर तक चली पंचायत में डेढ़ लाख रुपये में युवती पक्ष को दबाव देकर समझौता करने की बात पक्की हो गई। इस संबंध में गौरीबाजार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर बैतालपुर चौकी प्रभारी को भेजा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed