{"_id":"614ea330fd1069075e264e01","slug":"shooter-arrested-in-encounter-for-killing-village-head-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: ग्राम प्रधान की हत्या के लिए आया शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही और बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: ग्राम प्रधान की हत्या के लिए आया शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही और बदमाश को लगी गोली
Sat, 25 Sep 2021 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, रामकोला (कुशीनगर)।
अमर उजाला नेटवर्क, रामकोला (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:48 AM IST
सार
शहाबुद्दीन का शॉर्प शूटर होने की कबूली बात। बस्ती जिले का निवासी है शूटर विकास सिंह।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश व मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खैरटवा के ग्राम प्रधान की हत्या करने आए एक शॉर्प शूटर को रामकोला थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक बस्ती जिले का यह अपराधी खुद को शहाबुद्दीन का शॉर्प शूटर बता रहा है।
बताया जा रहा है कि खैरटवा के ग्राम प्रधान से पंचायत चुनाव में हारे एक प्रत्याशी ने उनकी हत्या की सुपारी इस अपराधी को दी थी। शुक्रवार की देर रात यह अपराधी बाइक से ग्राम प्रधान की हत्या करने आया था। इसकी भनक स्वॉट टीम और रामकोला थाने के एसओ को लग गई। रात में घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान स्वॉट टीम का रणजीत नाम का एक सिपाही घायल हो गया।
इसके बाद जवाबी फायरिंग में शूटर के पैर में गोली लगी। पुलिस को उसके पास से एक-एक पिस्टल और कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। इस मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सचिंद्र पटेल ने घटनास्थल और थाने में पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
शूटर का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में शूटर और सुपारी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शूटर का नाम विकास सिंह है, जो बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव का निवासी है।