फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven year girl child rape and child sexual assault, santkabirnagar police

डांस देखने गई सात साल की बालिका से दुष्कर्म, बालक से कुकर्म, गोद में लेकर थाने पहुंची मां

Sun, 02 Feb 2020 10:51 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 02 Feb 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
seven year girl child rape and child sexual assault, santkabirnagar police
प्रतीकात्मक तस्वीर
शुक्रवार की रात में क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया तो शनिवार की सुबह एक दूसरे गांव में तीन वर्षीय बालक से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया। बच्ची की हालत गंभीर है उसे सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना में पीड़ित बालक की मां उसे गोद में लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की फरियाद की।
विज्ञापन


एक गांव में जन्मदिन का कार्यक्रम में लोग डीजे पर नाच रहे थे। बालिका वहां डांस देखने गई थी। परिजनों के अनुसार गांव के 24 वर्षीय युवक बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ गांव के बाहर ले गया और काली मंदिर के समीप उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह भाग गया। बालिका खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने रात में ही पुलिस से शिकायत की और बच्ची को सीएचसी मलौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना शनिवार सुबह एक अन्य गांव में करीब आठ बजे घटी। तीन वर्षीय बालक अपने दरवाजे पर खेल रहा था। मां घर में भोजन बना रही थी। तभी पड़ोस का 23 वर्षीय युवक बच्चे को उठा ले गया और कुकर्म किया। मां का आरोप है कि आरोपी बच्चे को रोते हुए घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि सात वर्षीय बालिका के साथ हुुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बालक के साथ हैवानियत में भी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed