फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sadhu attack on Pithadhishvar in kushinagar

यूपी: पीठाधीश्वर पर साधु ने किया गड़ासे से हमला, बाल-बाल बची जान

Thu, 25 Feb 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
sadhu attack on Pithadhishvar in kushinagar
बगहीं धाम के पीठाधीश्वर की बाल-बाल बची जान। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बगहीं धाम के पीठाधीश्वर पर बृहस्पतिवार को सुबह एक साधु ने गड़ासे से हमला कर दिया। पीठाधीश्वर को हल्की चोटें आईं हैं। घटनास्थल पर मौजूद शिष्यों ने साधु को पकड़कर पहले कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया।

विज्ञापन


बगहीं धाम के पीठाधीश्वर की चैतन्यता से बृहस्पतिवार को उनके साथ बड़ी घटना होने से बच गई। पीठाधीश्वर विश्वंभर दास के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने कक्ष में बैठे थे। वह कुइया गांव से पहुंचे अपने दो शिष्य खूबलाल व श्यामलाल से उनके गांव में कुटी की जमीन पर बोई गई गन्ने की फसल की कटाई कराने के संबंध में वार्ता कर रहे थे। तभी मठ में दो वर्षों से रह रहा तमिलनाडु निवासी श्रीनिवासन दास उर्फ वाल्मीकि कक्ष में उनके आसन के पास आया।
विज्ञापन


अभी उससे कुछ पूछते, उसने हाथ में पीछे छिपाए गड़ासे से उन पर हमला कर दिया। लेकिन बचाव में गर्दन घुमा लेने से उसका वार नहीं लगा। पुन: दूसरे वार का बचाव करते हुए उनके चेहरे पर हल्की चोटें लग गईं। निकट बैठे शिष्य एकाएक हुए हमले से अचंभित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत जुटाकर हमलावर साधु को पकड़कर मठ के एक कक्ष में बंद कर दिए। पीठाधीश्वर पर हमला होने की जानकारी पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। पीठाधीश्वर को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली।


घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस हमलावर साधु को अपने साथ थाने ले गई। नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी एसओ उमेश यादव ने बताया कि हमलावर साधु को थाने में बैठाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed