फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 20 lakhs missing from savings accounts of sub post office Banshgaon Gorakhpur

यूपी: उप डाकघर के बचत खातों से खाताधारकों के 20 लाख रुपये गायब, जांच शुरू

Fri, 05 Mar 2021 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Mar 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Rs 20 lakhs missing from savings accounts of sub post office Banshgaon Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव तहसील के शिवपुर हाटा बाजार उप डाकघर के 19 आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) खाताधारकों के खातों से लगभग 20 लाख रुपये गायब हो गए हैं। उन्हें शक है कि डाकघर के ही किसी एजेंट या कर्मचारी ने जालसाजी कर रुपये निकाले हैं। इस मामले में खाताधारकों ने प्रवर डाक अधीक्षक को पत्र लिखकर डाकघर के कर्मचारियों और एजेंटों की जांच कराने और रुपये वापस कराने की मांग की है। प्रवर डाक अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


खाताधारकों ने पत्र के माध्यम से बताया कि डाकघर के एजेंट पर भरोसा कर सभी तय समय पर किस्त की राशि सौंपते रहे। पिछले दिनों पता चला कि उनकी धनराशि खाते में नहीं है। पड़ताल की तो सामने आया कि विड्राल फार्म पर खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर रकम खाते से निकाल ली गई है। खाताधारकों के पासबुक और लेजर में चढ़ी रकम में काफी अंतर मिला है। कुछ का तो पासबुक ही नहीं है, उसे फाड़कर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर वहां के डाक कर्मियों ने प्रवर डाक अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही। खाताधारकों ने डाक विभाग के कर्मियों से पूछा तो पता चला कि किस एजेंट ने रुपये निकाले इसकी जानकारी डाक कर्मियों को भी नहीं है। बृहस्पतिवार को सभी लोगों ने प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार से पूरे मामले की शिकायत की। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले की जांच करवाई जाएगी। शिकायत सही पाई गई तो संबंधित एजेंट और कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज करवा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खातों से निकले रुपये
विनय गुप्ता (60 हजार), अवधेश कुमार वर्मा (दो लाख 80 हजार), रवि प्रताप यादव (99 हजार) अनिल विश्वकर्मा (77 हजार), अजय कुमार निगम (दो लाख 60 हजार), दिनेश कुमार वर्मा (दो लाख 70 हजार), पिंकी देवी (11 हजार), राजीव वर्मा (24 हजार) विजय निगम (एक लाख पांच हजार), बेचन वर्मा (दो लाख 84 हजार) सतीश निगम (7500), रुक्मिणी वर्मा (एक लाख 36 हजार 500), दिनेश वर्मा (60 हजार), रीता देवी (एक लाख 20 हजार), राजीव वर्मा (24 हजार) माया देवी (एक लाख 60 हजार) बृजेश कुमार वर्मा (20 हजार 400 रुपये), इंदू वर्मा (48 हजार),  इंद्र कुमार वर्मा (24 हजार), अखिलेश वर्मा (24 हजार)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed