फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People protest and beating village head due to Group one killed in deoria

देवरिया: दरवाजे पर शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन, प्रधान को पीटा, जानिए क्या है वजह

Sun, 28 Jun 2020 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
People protest and beating village head due to Group one killed in deoria
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव में रविवार को दरवाजे पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


ये है मामला
जामुन तोड़ने से मना करने पर एक संप्रदाय के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पिटाई कर एक महिला समेत पांच लोगों को घायल करने और उपचार के दौरान एक की हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को गांव में दरवाजे पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया और ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव के झम्मन टोला में शनिवार की अपराह्न चार बजे गांव के कुछ लड़के जामुन के पेड़ पर ईंट और पत्थर मार रहे थे। जामुन के पेड़ के पास गांव के कन्हैया कुशवाहा की भैंस बांधी गई थी। ईंट-पत्थर से उन्हें भी चोट लग रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया कुशवाहा ने जामुन तोड़ने से मना किया। इसको लेकर एक संप्रदाय के लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर टूट पड़े। इसमें जयप्रकाश कुशवाहा (50), मनीष, कन्हैया, ओमप्रकाश और सुशीला देवी घायल हो गईं। आनन-फानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश कुशवाहा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए।

उपचार के दौरान जयप्रकाश कुशवाहा की मौत हो गई। सूचना पर सलेमपुर कोतवाली, मईल , भलुअनी थाने की पुलिस के साथ ही एसडीएम, सीओ वरूण मिश्र पहुंचकर लोगों को मनाने के प्रयास में जुटे रहे।
 
डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed