{"_id":"60c9c5a97915ce545122e2ab","slug":"people-caught-couple-in-objectionable-condition-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दरवाजा खोला तो इस हाल में मिले दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दरवाजा खोला तो इस हाल में मिले दोनों
Wed, 16 Jun 2021 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:07 PM IST
सार
प्रेमिका के माता-पिता गए थे रिश्तेदारी में, मौका देखकर प्रेमी पहुंच गया था मिलने, लोगों ने मकान के बाहर से बंद किया था ताला, दोनों छत के रास्ते नीचे उतर कर हुए फरार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात प्रेमी-प्रेमिका को घर के अंदर आपत्तिजनक हाल में पाए जाने पर लोगों ने पिटाई की और बाहर से मकान में ताला बंद कर दिया। इधर मौका देख छत के रास्ते प्रेमी- प्रेमिका नीचे उतरकर भाग गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। रात में बारिश के दौरान गांव का ही उसका प्रेमी उससे मिलने घर पहुंच गया। प्रेमी को जाते हुए प्रेमिका के पट्टीदारों ने देख लिया। उसके बाद पट्टीदार घर में घुसे तो दोनों को आपत्तिजनक हाल में पाए।
विज्ञापन
उसके बाद लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी और मकान में बाहर से ताला बंद कर दिया। दोनों घर में कैद हो गए। घटना की जानकारी पट्टीदारों ने युवती के माता-पिता को दी तो वे लोग रिश्तेदार के वहां से वापस घर चले आए।
विज्ञापन
इधर प्रेमी-प्रेमिका छत के रास्ते नीचे उतर कर भाग गए। जब लोग मकान का ताला खोलकर घर में घुसे तो दोनों गायब थे। एसओ रोहित प्रसाद ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। जबकि गांव वालों का कहना है कि रात में ही डायल 112 नबंर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और युवती के परिजन भी थाने पर गए थे।