{"_id":"6149dab48ebc3e144e5d0430","slug":"one-accused-of-molestation-in-arrested-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, छत पर सो रही किशोरी से दो युवकों ने किया था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार, छत पर सो रही किशोरी से दो युवकों ने किया था दुष्कर्म
Tue, 21 Sep 2021 06:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में छत पर सोई ग्यारह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी गोविंद भारती को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके दूसरे साथी दीनदयाल की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, महिला सीओ की अगुवाई पुलिस टीम पीड़िता के बयान, मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराने लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता चेन्नई में पेंट पालिश का काम करते हैं। 12 सितंबर को 11 साल की बच्ची अपने छोटी बहन के साथ छत पर सोई थी। घर के बाहर उसके बाबा-दादी थे। इसी बीच मौका पाकर गोविंद और दीनदयाल छत पर चले गए और छोटी बहन का मुंह दबाकर शोर ना मचाने की धमकी दी।
विज्ञापन
कहा था कि अगर शोर मचाई तो छत से फेंककर हत्या कर दूंगा। इसके बाद दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पिता के चेन्नई से लौटने पर सोमवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन