{"_id":"618103942707b8086211e917","slug":"molestation-victim-murdered-by-strangulation-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: गला घोंटकर की गई थी दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, परिजनों ने बताई थी ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: गला घोंटकर की गई थी दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, परिजनों ने बताई थी ये वजह
Tue, 02 Nov 2021 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:53 PM IST
सार
जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पर हत्या, साक्ष्य मिटाने व पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में करीब एक महीने पूर्व नगर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक दुष्कर्म पीड़िता का शव मिला था। घर वाले तबीयत खराब होना मौत का कारण बताए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पर हत्या, साक्ष्य मिटाने व पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, भटनी नगर के सरकारी क्वार्टर में 27 सितंबर को एक दुष्कर्म पीड़िता का शव पुलिस ने बंद कमरें से बरामद किया था। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद परिजनों से पुलिस ने पूछताछ किया तो उन लोगों ने पीड़िता की तबीयत खराब होना मौत का कारण बताया था। अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की मौत गला घोंटकर होने की बात सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई।
करीब एक महीने बाद एसपी की ओर से निर्देश मिलने के बाद नगर हल्का प्रभारी सुभाषचंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या आदि का केस दर्ज किया है। बता दें कि करीब छह माह पूर्व पीड़िता ने एक रेल कर्मी पर अपहरण कर रस्सी से बांधकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी रेल कर्मी अभी जेल में है। इसके अलावा मौत वाले दिन के एक दिन पहले पीड़िता अचानक घर से गायब हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने ढूढा था। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना कर जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।