{"_id":"61516d398ebc3efd1b4aff62","slug":"miscreants-shot-young-man-in-minor-dispute-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को लाठी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को लाठी से पीटा
Mon, 27 Sep 2021 12:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:36 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अंगद दुबे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के हर्रैया थाने के करमडाड़े गांव में मामूली बात को लेकर युवक ने फायर झोंक दिया। जिससे गांव के 33 वर्षीय अंगद दुबे को गोली लग गई। मौके पर पहुंचे अंगद दुबे के पिता 65 वर्षीय उमानाथ दुबे को भी लाठी से पीटकर सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां से अंगद दुबे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल अंगद दुबे ने बताया कि वह रास्ते के किनारे खड़े थे। तभी गांव के संतोष गौड़ व ऋतिक बाइक लेकर पहुंचे और उसके ऊपर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। उसने एतराज किया तो धमकी देते हुए दोनों घर गए और तमंचा लेकर आए। आते ही अंगद दुबे पर गोली चला दी। खबर पाकर अंगद के पिता मौके पर पहुंचे तो उन्हें लाठी से पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के मुताबिक ओरोपियों की तलाश की जा रही है। अबी तहरीर नहीं मिली है।