{"_id":"616d73817a90655fce2446ba","slug":"miscreants-ransacked-restaurant-ase-against-nine-including-three-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, तीन नामजद सहित नौ पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, तीन नामजद सहित नौ पर केस
Mon, 18 Oct 2021 06:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:45 PM IST
सार
रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक मनबढ़ों ने उनकी मां, साले और कर्मचारी पर हमला बोल दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के एक रेस्टोरेंट में रविवार की रात खाने के बिल के भुगतान को लेकर मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर तीन नामजद सहित कुल नौ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रात में दबिश देकर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सपा नेताओं के दबाव में हलफनामा लेकर एक आरोपित को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत निवासी अमरनाथ जायसवाल का पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट है। आरोप है कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे पांच-छह लोग खाना खाने के बाद बिल के भुगतान को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने बिल जमा कर दिया, लेकिन बाद में हॉकी-डंडे से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक मनबढ़ों ने उनकी मां, साले और कर्मचारी पर हमला बोल दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। जान से मारने की धमकी देते हुए लौट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरनाथपुर निवासी अजय यादव, राजपुर निवासी संजय पासवान, बादशाहपुर निवासी विक्रम यादव एवं छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनबढ़ों की पहचान कर ली है। रात में ही दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी विक्रम यादव को लेकर सपा नेताओं ने घेरेबंदी शुरू कर दी। बाद में वादी अमरनाथ जायसवाल द्वारा हलफनामा देने पर विक्रम यादव को छोड़ दिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।