{"_id":"5f7a98213e9e3e398d68ae30","slug":"minor-girl-molested-by-gang-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया एक आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया एक आरोपी
Mon, 05 Oct 2020 09:20 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिसवा/कोठीभार (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिसवा/कोठीभार (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में शनिवार को चार युवकों पर किशोरी के साथ गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की हालत खराब होने पर उसे सिसवा पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे सीओ ने पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता के पिता ने चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मामला शनिवार दोपहर का है। आरोप के मुताबिक, किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया। किशोरी वहां पहुंची। युवक से बातचीत के दौरान तीन युवक और युवक आ गए। आरोप है कि सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी वहीं पर बेहोश हो गई। युवक फरार हो गए। शाम होने पर किशोरी लड़खड़ाते हुए घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई।
विज्ञापन
हालत खराब होने पर शाम को किशोरी को सिसवा पीएचसी पर लाया गया। थानाध्यक्ष कोठीभार अमरजीत यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिल चुकी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ निचलौल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पीड़िता की हालत के बारे में जानकारी ली गई है। घटना में शामिल कसूरवार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।