फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Merchant Aman pratap singh died due to suffocation in gorakhpur

गोरखपुर: दम घुटने से हुई थी व्यापारी अमन की मौत, सहारा इस्टेट में मिला था शव

Sat, 26 Feb 2022 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 11:43 AM IST
सार

सहारा इस्टेट में मिला था शव, हत्या की ओर इशारा कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों को पुलिस ने दी जानकारी, शनिवार को देंगे तहरीर।

विज्ञापन
Merchant Aman pratap singh died due to suffocation in gorakhpur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा इस्टेट फेज 4 के गांधार कॉलोनी में व्यापारी अमन प्रताप सिंह की मौत, दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली यह जानकारी हत्या की ओर इशारा कर रही है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को लटकाया गया था।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी है। पिता ने शनिवार को तहरीर देने की बात पुलिस से कही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गगहा के मझगांवा के मूल निवासी रविंद्र प्रताप सिंह के छोटे पुत्र अमन प्रताप सिंह (23) गांधार कॉलोनी के एक मकान में दूसरी मंजिल पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे। वह तारामंडल के जीडीए कांप्लेक्स में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने पंखे से लटकते शव की सूचना खोराबार पुलिस को दी। पुलिस ने भगत चौराहा निवासी अमन के रिश्तेदार व बेलीपार के भौवापार निवासी अमन के जीजा रणधीर सिंह को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का जिक्र किया गया है। पुलिस भी इसे हत्या ही मान रही है। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका

पुलिस को रणधीर सिंह ने बताया कि कमरा खुला हुआ था। कमरे के अंदर पंखे से केबल के सहारे शव लटक रहा था और पैर जमीन पर सटा हुआ था, उसका मुंह भी बंद था। आमतौर पर खुदकुशी के मामलों में ऐसा नहीं होता है। मुंह खुल जाता है और जीभ बाहर आ जाती है। एक युवक पर उनका आरोप भी है, जिसने कमरा खुद खोला था और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी।

मृतक के मोबाइल फोन की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मृतक अमन प्रताप के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस उसका सीडीआर निकलवा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे ही कोई अहम सुराग हाथ लगेगा और मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed