{"_id":"6209dded04c9527094573d23","slug":"married-woman-dies-suspicious-circumstances-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 14 Feb 2022 10:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:13 AM IST
सार
एसओ गुलरिहा अमित दुबे का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव जंगल डुमरी नंबर एक में रविवार की शाम को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने, तो मायके पक्ष ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर लापता हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी पूनम (27) की शादी 26 अप्रैल वर्ष 2018 को गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक नारायन टोला निवासी विजय बेलदार से हुई थी। दंपती की डेढ़ वर्ष की बेटी सृष्टि है।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब चार बजे पूनम को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति विजय का कहना था कि पूनम घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी थी, जिसकी जानकारी होने पर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहीं पूनम के भाई दीपक कुमार का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो कमरे के बाहर चूड़ी टूटी मिली। कमरे में बेड समेत कई सामान उलट-पुलट था। ससुराल के अन्य लोग भी घर छोड़कर भाग गए थे। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।
एसओ गुलरिहा अमित दुबे का कहना है कि मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।