फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man killed wife in basti after minor dispute

यूपी: मामूली बात से नाराज शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, साले को भेजा मैसेज- 'उसे मार डाला'

Thu, 18 Mar 2021 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Mar 2021 05:04 PM IST
सार

  • कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग की घटना, क्षेत्र में सनसनी
  • पुलिस को भी खुद ही दी हत्या की जानकारी

विज्ञापन
man killed wife in basti after minor dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव के 30 वर्षीय युवक ने मायके में रह रही पत्नी को घर लाकर मौत के घाट उतार दिया। खुद ही अपने साले को मोबाइल पर फोटो डालकर हत्या करने की जानकारी दी। साथ ही उसने पुलिस के 112 नंबर पर भी सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर युवक तथा उसके माता पिता को हिरासत में ले कर मामले की छानबीन में जुट गई। नायब तहसीलदार खुशबू सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन


नकटीदेई बुजुर्ग निवासी गुरु प्रसाद तिवारी के सबसे छोटे पुत्र अमरीश की शादी लगभग चार साल पहले गोंडा जिले के वीरपुर गांव में राधेश्याम पांडेय की पुत्री पुष्पा के साथ हुई थी। शादी के बाद से अमरीश अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर गाजियाबाद चला गया। वहां दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सात महीने से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले शनिवार को वह स्वयं ही जाकर उसके मायके से विदा कराकर लाया। मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर लड़की के पिता राधेश्याम पांडेय घर आए और दोनों को समझा बुझाकर लौट गए।


 

पिता से अलग रहता था अमरीश

बृहस्पतिवार सुबह अमरीश ने दिल्ली में रहने वाले अपने साले निरंकार की मोबाइल पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि हमने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। कर्मकांड करने वाले उसके पिता गुरु प्रसाद तिवारी किसी गांव में श्रीमद्भागवत कथा करने गए थे। घटना की सूचना मिलने पर वह भी भागे घर पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद पुलिस ने उन्हें तथा उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।

कप्तानगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया मृतका के मायके वालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मृतका के पति अमरीश तिवारी, ससुर गुरु प्रसाद तिवारी तथा सास विद्यावती को हिरासत में ले लिया गया है।

पूजा पाठ करने वाले गुरु प्रसाद तिवारी के पास दो मकान है। जिनमें एक नकटीदेई बुजुर्ग गांव में तथा दूसरा कप्तानगंज कस्बे में स्थित है। अमरीश अपनी पत्नी के साथ नकटी देई बुजुर्ग वाले घर पर रह रहा था। जबकि कप्तानगंज वाले घर पर उसके पिता गुरु प्रसाद मां विद्यावती व परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed