{"_id":"60f2e8eb8ebc3e726e7e0517","slug":"man-killed-wife-for-some-rupees-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो दोस्तों के चढ़ाने पर की थी पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दो दोस्तों के चढ़ाने पर की थी पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पति गिरफ्तार
Sat, 17 Jul 2021 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:57 PM IST
सार
आरोपी पति को खजनी पुलिस ने भेजा जेल, फरार दो साथियों की तलाश जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खजनी इलाके के भलुआन में 12 जुलाई को पूनम सिंह की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी पति धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि उसने दो दोस्तों गुलाब सिंह और राजकुमार सिंह के चढ़ाने पर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने संतकबीरनगर के महुली निवासी पूनम सिंह के भाई कुलदीप सिंह की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह पैर से विकलांग है। इस वजह से उनकी जमीन फोरलेन में आने पर उनके पिता ने हिस्से के रुपये पूनम को दे दिए थे। धर्मेंद्र आए दिन उस रुपये को लेकर पत्नी से विवाद करता था। 12 जुलाई को भी उसने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की थी लेकिन पत्नी ने नहीं दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसी दिन शाम को जब वह फोन पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी तभी धर्मेंद्र दोनों हाथ में चाकू लेकर गया और ताबड़तोड़ हमला कर पूनम को लहूलुहान कर दिया था। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन तहरीर नहीं आने की वजह से केस दर्ज नहीं हुआ था। केस दर्ज होते ही पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि दो आरोपी जिसके चढ़ाने पर उसने ऐसा काम किया था उसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी धर्मेंद्र सिंह के साथ शराब पीने जाते थे इसी वजह से उसे रुपये के लिए उकसाते थे।