फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man committed suicide by gunshot in kushinagar

यूपी: पत्रकार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, परिजनों से कहासुनी के बाद उठाया ये कदम

Sun, 27 Dec 2020 06:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide by gunshot in kushinagar
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के एक पत्रकार ने रविवार को सुबह घर में ही अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। रविवार को भी परिवार में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी 45 वर्षीय सुनील तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी का रविवार को सुबह करीब दस बजे परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार में चीत्कार मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले बीमारी से बेटे की मौत और अन्य पारिवारिक कारणों से भी वह परेशान थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सुनील तिवारी मौजूदा समय में एक न्यूज पोर्टल से जुड़े थे, जबकि इससे पूर्व लंबे समय तक एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े थे। इस तरह उनके खुदकुशी करने की खबर सुनकर सगे संबंधियों और पत्रकारों में शोक छा गया। अनेक लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed