{"_id":"5fc3ae4d8ebc3e9b804f3b5a","slug":"gorakhpur-police-will-take-remand-on-arrested-dacoits-in-ballia-and-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन बदमाशों को रिमांड पर लेगी गोरखपुर पुलिस, कई जिलों में डाल चुके हैं डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इन बदमाशों को रिमांड पर लेगी गोरखपुर पुलिस, कई जिलों में डाल चुके हैं डकैती
Sun, 29 Nov 2020 07:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईंट-भट्ठे पर डकैती डालने वाले बलिया और देवरिया के बदमाशों को गोरखपुर पुलिस रिमांड पर लेगी। एसएसपी के निर्देश पर गगहा पुलिस ने गिरोह के सरगना और उसके साथी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस फरार चल रहे पांच अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात में गगहा क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट के साथ ही दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी। तहरीर के आधार पर डकैती, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गगहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 15 नवंबर की सुबह झंगहा क्षेत्र के रहने वाले जीजा-साले को गगहा इलाके के जाखिन माता मंदिर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों की पहचान झंगहा के नई बाजार, रसूलपुर नंबर दो निवासी महेंद्र यादव और उसके साले क्षेत्र के बैरवा निवासी सुनील यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों ने ईंट-भट्ठे पर हुई डकैती में शामिल होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि बलिया का रहने वाला विशुनदेव यादव गिरोह का सरगना है। नौ साथियों के साथ मिलकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
सूचना मिलने पर बलिया पुलिस ने विशुनदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर देवरिया पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य को पकड़कर जेल भिजवा दिया था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल जो बदमाश फरार हैं, उनकी तलाश चल रही है। देवरिया और बलिया में पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लिया जाएगा।