{"_id":"6002e442577ff031467333c5","slug":"gorakhpur-history-sheeter-gun-license-issued-from-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हिस्ट्रीशीटर की अजब है कहानी, गोरखपुर का निवासी नागालैंड से जारी करा लिया बंदूक का लाइसेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इस हिस्ट्रीशीटर की अजब है कहानी, गोरखपुर का निवासी नागालैंड से जारी करा लिया बंदूक का लाइसेंस
Sat, 16 Jan 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर बहुत हैरानी होगी। इस हिस्ट्रीशीटर ने नागालैंड से ना सिर्फ बंदूक का लाइसेंस जारी करा लिया है बल्कि उस बंदूक को भी बड़े शान से अपने घर में रखता था।
इसमें बड़ी बात यह है कि पुलिस भी पिछले 10 साल में उसे पकड़ नहीं पाई, अब जब हत्या के एक मामले में पुलिस उसे घर से गिरफ्तार की है तो उसका लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को इसमें संदेह है कि नागालैंड से जारी हुआ लाइसेंस सही है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
यह हिस्ट्रीशीटर जिले के झंगहा का रहने वाला अच्छेलाल यादव है। अच्छेलाल पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस ने उसे शुक्रवार को दो बेटों के साथ गगहा इलाके में हुई ईट भट्टे की मालिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस जब उसके घर गई तो उसने दो नाली बंदूक मिल गई। जांच पड़ताल की तो पता चला कि नागालैंड से उसने लाइसेंस ले रखा है। एसपी साउथ अरुण सिंह ने बताया कि नागालैंड के लाइसेंस की जांच की जा रही है।
सीआरपीएफ से भगोड़ा भी है अच्छेलाल
अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले अच्छेलाल सीआरपीएफ में जवान था। घर पर जमीन के विवाद में उसने नौकरी छोड़ दी और फिर अपराध की दुनिया में आ गया। उसे सीआरपीएफ से भगोड़ा घोषित किया गया है।