{"_id":"60febf5a8ebc3e5878411d8a","slug":"girl-dead-body-found-on-railway-track-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका जताई
Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
सार
मां ने रेलवे ट्रैक पर फेंककर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, 28 अप्रैल की रात युवती के साथ एक दरोगा ने छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की थी, उसी पर आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ रेलवे फाटक के पास सोमवार को एक युवती का शव ट्रैक पर मिला। युवती का पैर कटा था। घटना की सूचना पर पहुंची मां ने पूर्व में छेड़खानी करने वाले दरोगा पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश प्रसाद की बेटी सुषमा (18) का शव मिलने की सूचना ट्रेन ड्राइवर ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद घरवालों को जानकारी दी तो उसकी मां संगीता भी पहुंच गई।
मां ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 28 अप्रैल की रात में उसकी बेटी के साथ तब बस्ती के रहने वाले सहजनवां थाने में तैनात दरोगा ने छेड़खानी की थी। भागते समय उसका सर्विस रिवाल्वर भी छूट गया था। पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी जिस वजह से वह खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
मां का आरोप है कि उसने ही रेलवे ट्रैक के सामने बेटी को फेंककर हत्या कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेश दत्त मिश्र का कहना है कि ट्रेन के ड्राइवर के शव की जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है लेकिन दूसरे विभिन्न पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।