{"_id":"60433bbb4ba29279be45bed0","slug":"four-youths-molested-a-teenager-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म मामला: किशोरी से चार युवकों ने किया था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म मामला: किशोरी से चार युवकों ने किया था दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 06 Mar 2021 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:52 PM IST
सार
- एक सहयोगी समेत पांच आरोपियों को भेजा गया जेल
- आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर के तहत भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में किशोरी से चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में एक सहयोगी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भिजवा दिया। आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अब उनके खिलाफ रासुका और गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के हड़हवा फाटक बौलिया कॉलोनी निवासी रवि कुमार बांसफोर और कमल कुमार, गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर निवासी अरुण कुमार, बौलिया निवासी विजय कुमार और शाहपुर के बिछिया निवासी विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि पीड़ित किशोरी एक आर्केस्ट्रा के साथ स्टेज परफार्मेन्स देती थी। रवि से किशोरी का पहले से ही संबंध था। नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाना जुर्म है, इसलिए उसे भी आरोपित बनाया गया है। बाद में रवि के तीन दोस्तों ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि रवि किशोरी से पूर्व परिचित है। मंगलवार शाम वह किशोरी को बाइक से घुमाने ले गया था। रवि ने उसे बियर पिलाई और फिर अपने दोस्त विशाल के पास गया। इसके बाद विशाल उन्हें रेलवे कॉलोनी बिछिया में एक बिल्डिंग की छत पर ले गया। वहां रवि ने किशोरी से संबंध बनाया। बाद में बौलिया कॉलोनी में पानी टंकी के पास लाकर छोड़ दिया। पीड़िता नाबालिग है, इसलिए रवि और इस अपराध में उसका सहयोग करने पर विशाल को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बौलिया कॉलोनी में पानी की टंकी के पास से किशोरी पैदल ही घर जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों कमल, अरुण और विजय ने उसे अगवा कर लिया। ये तीनों आरोपी रवि के दोस्त हैं। बौलिया रेलवे कॉलोनी में एक खंडहरनुमा मकान में तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। वहां से किशोरी बदहवाश घर जा रही थी कि रास्ते में सपा नेता चर्चिल अधिकारी और आफताब आलम मिल गए। दोनों उसे हड़हवा फाटक चौकी पर ले गए।
वहां आफताब ने पीड़िता का वीडियो बनाया, जिसमें वह दुष्कर्म की घटना बता रही है। आरोप है कि दोनों ने उस वीडियो को अगले दिन बुधवार को वायरल कर दिया। जिससे किशोरी की पहचान उजागर हो गई। एसएसपी ने बताया कि वीडियो वायरल कर पहचान उजागर करने वालों पर भी केस दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी और सिपाही पर भी दर्ज किया गया मुकदमा
एसएसपी ने बताया कि जिस समय पीड़िता को दोनों नेता चौकी पर ले गए, तब निगरानी ड्यूटी पर कांस्टेबल धर्मेन्द्र मौजूद थे। उन्होंने चौकी इंचार्ज ब्रजेश यादव को सूचना दी तो वह भी आ गए। उन्होंने पीड़िता से बात की तो वह नशे की हालत में लग रही थी। चौकी प्रभारी ने उसे उसके घर पहुंचा दिया। उन्होंने इस घटना के बारे में न तो थाने को न ही अफसरों को सूचित किया। यह घोर लापरवाही है। इसी वजह से चौकी प्रभारी और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फोरेंसिक साक्ष्य के साथ चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से आरोपितों के फिंगर प्रिंट मिले हैं। डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। आरोपितों और पीड़िता के कपड़े का फोरेंसिक जांच के आधार पर पुख्ता सबूत तैयार कर इन आरोपितों को सजा दिलाई जाएगी। घटनास्थल का फील्ड यूनिट की मदद से निरीक्षण कर बियर की खाली केन आदि को भी पुलिस ने बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील किया है। वहीं घटना में इस्तेमाल बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस पर दर्ज केस की विवेचना करेंगे इंस्पेक्टर गोरखनाथ
लापरवाही के मामले में पुलिस वालों पर दर्ज केस के अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पहचान उजागर करने के मामले की विवेचना गोरखनाथ इंस्पेक्टर करेंगे। आईटी एक्ट की धारा में केस होने की वजह से इस विवेचना को गोरखनाथ थाने पर ट्रांसफर किया गया है।
आरोपियों में तीन हैं शादीशुदा
रवि कुमार बांसफोर उर्फ राजू, अरुण और विशाल की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि रवि कुमार न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि एक बच्चे का बाप भी है। अरुण और विशाल की हाल ही में शादी हुई है।