{"_id":"600909a6f68efa596b6fe1ba","slug":"fir-against-many-people-including-father-of-block-chief-in-murder-case-of-medical-store-operator","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शूटर से कराई गई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, ब्लॉक प्रमुख के पिता, भाभी समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शूटर से कराई गई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, ब्लॉक प्रमुख के पिता, भाभी समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Thu, 21 Jan 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में पुलिस ने खोराबार के ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता जवाहर यादव, भाभी सीमा यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामाश्रय के भाई ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने की बात कहते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मंगलवार की रात खोराबार इलाके के बल्ली चौराहे पर रामाश्रय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई रामनयन मौर्या ने तहरीर में लिखा है कि जमीन के विवाद में रामाश्रय की हत्या की गई है। विवाद झंगहा के गहिरा निवासी रघुनाथ, रामधनी, रामनाथ, रामदिहल व झंगहा के शिवपुर निवासी केशव सिंह, पंकज सिंह, कोतवाली के रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल व जीवन जायसवाल तथा खोराबार के मदरहवा टोला निवासी जवाहर यादव, सीमा यादव व जंगल सिकरी निवासी संजय शुक्ल तथा कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अभय दुबे, बांसगांव के रावतपर निवासी पंकज शाही से चल रहा था। संजय शुक्ल प्रॉपर्टी डीलर है।
आरोप है कि इन लोगों ने ही रामाश्रय की गोली मारकर हत्या कर दी। खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था रामाश्रय
रामाश्रय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई रामनयन किसान है। तीसरे नंबर का भाई श्रवण शिक्षक व चौथा भाई सुनील मोतीराम अड्डा में किराने की दुकान चलाता है। बेटा आकाश (16) छात्र है। बेटी की शादी हो चुकी है। वारदात के बाद से घर में कोहराम मचा है। पत्नी बिंदु रो-रोकर अचेत हो जा रही है। भतीजे रितेश ने बताया कि दाह संस्कार झंगहा स्थित राप्ती तट पर किया गया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ है केस
झंगहा के गहिरा निवासी रघुनाथ, रामधनी, रामनाथ, रामदिहल, शिवपुर निवासी केशव सिंह, पंकज सिंह, कोतवाली शहर के रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, जीवन जायसवाल खोराबार के मदरहवा टोला निवासी जवाहर यादव व सीमा यादव, कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अजय दुबे, खोराबार के जंगल सिकरी निवासी संजय कुमार शुक्ल और बांसगांव के रावतपार निवासी पंकज शाही।
खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। हमें राजनीतिक रंजिश के कारण झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र की जनता मेरे परिवार के व्यवहार से परिचित है। कानून पर विश्वास है। जांच में सहयोग करेंगे।

मारी गई थीं तीन गोलियां
मेडिकल स्टोर संचालक को तीन गोलियां मारी गई थीं। पोस्टमार्टम में एक गोली सीने में और दूसरी पेट में फंसी मिली है। तीसरी गोली सिर के पार निकल गई थी। तीनों गोलियां 0.32 बोर की हैं।
शूटर ने दिया था वारदात को अंजाम!
पुलिस को अनुमान है कि मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या सुपारी देकर किसी शूटर से कराई गई है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें दो संदिग्ध जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।