{"_id":"60c60a23c31a9a5ad5482791","slug":"finance-company-cheated-300-people-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़
Sun, 13 Jun 2021 07:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:07 PM IST
सार
कस्बा थाना क्षेत्र के तीन सौ लोग जालसाजी के हुए शिकार, पहले से कागजी कार्रवाई करने के लिए बुलाए गए कुछ जमाकर्ता रविवार की सुबह जब ऑफिस पहुंचे तो जमाकर्ताओं के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई कस्बे में चंदनपुर रोड पर एक घर में एक माह पहले आई एक फाइनेंस कंपनी ने खाताधारकों से बड़ी धोखाधड़ी की। ग्राहकों का लाखों रुपये लेकर सारे कर्मचारी फरार हो गए। पहले से कागजी कार्रवाई करने के लिए बुलाए गए कुछ जमाकर्ता रविवार की सुबह जब ऑफिस पहुंचे तो जमाकर्ताओं के होश उड़ गए।
महिला सदस्यों की समूह बनाकर लोन देने के लिए ग्राहकों से पहले ही बीमा आदि के नाम पर 1500-1500 रुपये जमा करा लिया था। जिनकी संख्या तीन सौ से ऊपर बताई जाती है। जैसे कुछ लोग पहुंचे मालूम पड़ा कि सभी लोग कमरा छोड़कर फरार हैं।
पीड़ितों ने तमाम लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस जालसाजी का शिकार कोल्हुई थाना क्षेत्र के लगभग 300 लोग हुए। जिनसे आधार कार्ड की फोटो कापी, दो फोटो भी लिया गया था, जो धोखाधड़ी के शिकार हुए।
विज्ञापन
कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली में कुछ लोगों ने 21 दिन पहले यह कंपनी खोली थी। रविवार सुबह शायरा खातून निवासी बकैनिहा टोला शंकरडीह ने जब कंपनी के कर्मचारियों के बुलाने पर मौके पर पहुंचीं तो पता चला कि सभी कर्मचारी कमरा छोड़कर चले गए हैं। थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।