फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   father murdered daughter angry with love affair in basti

पिता ने बेटी को गड़ासे से काटकर तालाब में फेंका था शव, बोला- प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी लड़की

Mon, 16 Nov 2020 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Nov 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
father murdered daughter angry with love affair in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के बेलहरा की अन्नू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके पिता शिव गोविंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने उसे गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को वाल्टरगंज थाने के पास पिपरा ताल में 18 वर्षीय अन्नू का शव मिला था। काफी कोशिश के बाद शव का शिनाख्त हुआ था। पुलिस तभी से जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अन्नू की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज करते हुए रविवार को शक के आधार पर मृतका के पिता शिवगोविंद त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के दौरान कड़ाई की तो शिवगोविंद ने सच उगल दिया। उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने ही बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। बेटी बार-बार प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस बात से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed