फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   eleven month child found dead in siddharthnagar

मां की साथ बरामदे में सोई थी 11 माह की बच्ची, सुबह इस हाल में मिला शव

Tue, 04 Aug 2020 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Aug 2020 03:12 PM IST
सार

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव की घटना

विज्ञापन
eleven month child found dead in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के साथ रात में सोई 11 माह की बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के मंदिर के पास धान के खेत में पाया गया। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव कैसे खेत में पहुंचा। इससे लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव है। जहां मायके में रह रही महिला की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के कलनाखोर गांव के रामजी साहनी की पुत्री पारो (36) की शादी संतकबीर नगर जिले के  मेहदावल कस्बे में 6 वर्ष पूर्व रिंकू साहनी के साथ हुई है। पारो कुछ दिन पूर्व ही अपने दो बच्चों निखिल (4) और निध्या (11) माह के साथ अपने मायके कलनाखोर आई थी।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक सोमवार की रात पारो अपने दोनों बच्चों के साथ घर के बरामदे में सोई थी। सुबह जब सोकर उठी तो उसकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों से उसे ढूढना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को दामोदर दास महंथ के धान के खेत में बच्ची की लाश होने ही सूचना दी। परिजन बच्ची की लाश को घर लेकर आए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के मुताबिक शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। अब बच्ची घर से खेत तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह बड़ा सवाल है। वहीं मौत के बारे में लोग कई प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी राजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी राजेश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले के बारे में उन्होंने जानकारी ली। खेसरहा थानाध्क्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed